आरा, अक्टूबर 10 -- आरा केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां Ara News: -आरा केंद्रीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में दिखा शिक्षा, संस्कार, संस्कृति और प्रतिभा का संगम -वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने प्रतिभा, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के जीरो माइल के समीप स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरा का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) सैयद अता हसनैन और विशिष्ट अतिथियों की ओर से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने गणेश वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह में बिहार के राज्यपाल की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति...