आरा, अगस्त 26 -- Ara News: आरा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक उल्लास के बीच आरा के ऐतिहासिक रमना मंदिर स्थित शिव प्रांगण में संघ परिवार की ओर से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुए अनुष्ठान में संघ सेवकों, संघ परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू बाबुवान, स्वयंसेवक उत्तम, अमित सिंह राजपूत, रोशन, रूपेश, हिमांशु सहित संघ परिवार के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी के सक्रिय सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अभिषेक कर देश, समाज और सभी लोगों के सुख-शांति एवं कल्याण की कामना की। यह भी पढ़ें- Bokaro News...