Ara News: रमदतही में बाढ़ राहत राशि नहीं मिलने से आक्रोश
आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: शाहपुर। प्रखंड की देवमलपुर बहदुरी पंचायत के ग्राम रमदतही के वार्ड नंबर 15 में वर्ष 2026 की बाढ़ आपदा राहत राशि अब तक ग्रामीणों के खाते में नहीं पहुंची है। सरकारी सर्वे में नाम दर्ज होने के बावजूद लगभग सैकड़ों परिवार 7000 रुपये की सहायता राशि से वंचित हैं। सामाजिक कार्यकर्ता परमहंस राय ने ग्रामीणों के साथ सीओ शाहपुर को आवेदन दिया है। साथ ही अविलंब भुगतान की मांग की है। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर तक भुगतान कराने की मांग की है। नहीं तो बाध्य होकर धरना-प्रदर्शन करने की बात बताई है। सीओ ने बताया कि इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.