Ara News: रघुपति गोप के दिखाये मार्गों पर चलने का संकल्प
आरा, अगस्त 2 -- Ara News: -पूर्व विधायक रघुपति गोप की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई चरपोखरी, एक संवाददाता। सोन अंचल किसान पंचायत सह समाजवादी चेतना परिषद भोजपुर के तत्वावधान में रविवार को चरपोखरी प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रतिनिधि भवन में प्रखर समाजवादी नेता और पूर्व विधायक रघुपति गोप की सातवीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। यहां उपस्थित लोगों ने उनके दिखाये सामाजिक और जनहित के मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात प्रतिनिधि भवन में श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों में शामिल अगिआंव विधायक महेश पासवान, विधान पार्षद सोनू कुमार राय, संदेश के पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव, जगदीशपुर के पूर्व विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.