Ara News: रंग-रोगन नहीं कराने पर चरपोखरी और बड़हरा के 16 एचएम से जवाब तलब
आरा, अक्टूबर 29 -- Ara News: आरा, हिप्र.। सेवा संकल्प व मिशन कायाकल्प के तहत स्कूलों का रंग-रोगन व लघु मरम्मत नहीं कराने वाले चरपोखरी और बड़हरा प्रखंडों के 16 हेडमास्टरों से डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने जवाब तलब किया है। डीईओ के अनुसार स्कूलों रंग-रोगन व लघु मरम्मत कराने के लिए 25 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया था। इस अवधि में इन स्कूलों में कार्य शुरू नही कराया गया है। डीईओ ने रंग-रोगन व लघु मरम्मत कार्य शुरू करते हुए स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। कार्य शुरू नहीं करने की स्थिति में कार्रवाई की जा सकती हैं। चरपोखरी के नौ स्कूलों के हेडमास्टरों से जवाब तलब किया गया है। इसमें मवि चरपोखरी, मवि बरनी, उमवि बड़हरा, मवि बाबूबांध, मवि पांडेडीह, प्रावि इंगलिश टोला, उमवि पलिया, मवि चांदडिहरी व प्रावि पड़रिया शामिल हैं। वहीं बड़हरा प्रखंड के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.