आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के जी एन पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपोत्सव पर्व के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में शिक्षकों के सहयोग और प्रोत्साहन से बनाई गई रंगोली ने आकर्षित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल तहसीन अहमद ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के उत्साहवर्धन एवं उनमें छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए किए जाते हैं। ऐसा कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने के लिए विद्यालय परिवार की ओर से एक सार्थक प्रयास है। इस दौरान मौके पर शिक्षक गोपाल शर्मा,संजय सिंह,प्रमोद कुमार,पुष्पा राय,कारण कुमार सहित विद्यालय के दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें-...