आरा, अगस्त 23 -- Ara News: आरा। साइबर थाने की पुलिस ने म्यूल खाते के जरिए अवैध लेन-देन के एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह पटना के पसिही गांव निवासी लुटन चौधरी का पुत्र प्रकाश कुमार है। साइबर डीएसपी रौशन कुमार के अनुसार सूचना मिली थी कि आम लोगों को बहला-फुसलाकर खाता खुलवाने के बाद उनके खातों के जरिए अवैध लेन-देन की जा रही है। उस मामले में दो रोज पूर्व भी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। उसी मामले में प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...