Ara News: म्यूल खाते के जरिए 20 दिनों में 66 लाख की अवैध लेन-देन, दो गिरफ्तार
आरा, अगस्त 22 -- Ara News: आरा मुफस्सिल और धोबहां थाना क्षेत्र से साइबर पुलिस ने दोनों फ्रॉड को दबोच लिया सरकारी योजनाओं का लाभ देने का प्रलोभन दे भोले-भोले लोगों के खाते का कर रहे थे इस्तेमाल आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा साइबर थाने की पुलिस ने म्यूल खाते के जरिए लाखों की अवैध लेन-देन करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश राम के पुत्र सोनू राम और धोबहां थाना क्षेत्र के तेतरिया सलेमपुर गांव निवासी सुरेश गोंड के पुत्र मिलन कुमार गोंड शामिल हैं। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। बताया कि आम लोगों को प्रलोभन देकर उनके खाते का उपयोग अवैध लेन-देन के लिए करते हैं। इनके जरिए महज 20 दिनों में 66 लाख रुपए की अवैध लेन-देन करने का मामला सामने आया है। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.