आरा, अक्टूबर 24 -- प्रिया कुमारी को किया गया सम्मानित Ara News: यूनिवर्सल (10 2) पब्लिक स्कूल, बिहिया की छात्रा रहीं हैं प्रिया कुमारी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में हासिल किया था राज्य में 7वां रैंक बिहिया,निज संवाददाता। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा-2024 में अपनी मेधा का परचम लहराते हुए राज्य स्तर पर 7वां रैंक प्राप्त करने वाली यूनिवर्सल (10 2) पब्लिक स्कूल, बिहिया की मेधावी छात्रा प्रिया कुमारी का दरभंगा मेडिकल कॉलेज में नामांकन होने पर विद्यालय परिसर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रिया को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान सम्मानित होने के बाद स्टेट टॉपर प्रिया कुमारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई कभी बेकार नहीं...