आरा, नवम्बर 5 -- Ara News: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरियां के समीप से पकड़ गया दुकानदार आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक चाय दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार की सुबह तेतरिया के समीप बाइक शोरूम के समीप स्थित चाय दुकान से पकड़ा गया है। गिरफ्तार चाय दुकान संचालक तेतरिया गांव निवासी विक्रमादित्य सिंह का पुत्र आनंद सिंह है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो मैगजीन बरामद किया गया है। उसे पिछले साल भी देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। सदर एसडीपीओ वन सुशील कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह उदवंतनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि हीरो बाइक शोरूम के समीप स्थित मटका चाय दुकान का संचालक पिस्टल लेकर बैठा है। यह भी पढ़ें- Ara News: पिस्टल और गांजे के साथ कुख्यात करिया यादव सहित...