आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सीएम क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित, नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी संबंधित विभागों से समन्वय कर तैयार होगी रिपोर्ट, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर जगदीशपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री स्तर पर प्राप्त भोजपुर जिले से जुड़ी जन शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए जिला प्रशासन ने सीएम क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की है। डीएम के आदेश के आधार पर व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्या के त्वरित निष्पादन की कार्रवाई होगी।

टीम के सदस्य * छह अधिकारियों की टीम: उप विकास आयुक्त (अध्यक्ष), अपर समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा), निदेशक (जिला ग्रामीण विकास अभिकरण), जिला पंचायती राज पदाधिकारी और...