आरा, अगस्त 24 -- Ara News: आरा। पवना थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में खोपिरा गांव निवासी मुखिया पति आजाद राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि इसी साल मई महीने में किसी कागजात पर हस्ताक्षर करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें आयी थीं। इसे लेकर दोनों पक्षों की ओर से नामजद केस दर्ज कराया गया था। इसमें एक पक्ष की ओर से मुखिया पति आजाद राम को भी आरोपित किया गया था। पूर्व में भी दोनों पक्षों के कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...