Ara News: मारपीट और रंगदारी के मामले में चार गिरफ्तार
आरा, अगस्त 9 -- Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में मारपीट एवं रंगदारी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सरैया गांव निवासी लाल बाबू यादव के पुत्र ठाकुर यादव, स्व. शंकर यादव के पुत्र तुलसी यादव, महावीर यादव के पुत्र अनिल यादव और चंदन यादव के पुत्र उमेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर कृष्णगढ़ थाने में 8 अगस्त 2026 को कांड संख्या 139/26 दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। इसी क्रम में पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.