Ara News: मानस और रौनक के प्रदर्शन से पटना प्रमंडल उपविजेता
आरा, अक्टूबर 31 -- Ara News: आरा, एसं। राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालक अंडर-14 वर्ग में भोजपुर स्थित मां मैत्रायिणी योगिनी सेकेंडरी स्कूल गुंडी के छात्र मानस सिंह और रौनक सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल की बदौलत पटना प्रमंडल की टीम उप विजेता बनी। 28 से 30 अक्तूबर तक बांका में आयोजित प्रतियोगिता में पटना प्रमंडल की टीम ने मुंगेर, कोसी, मगध, भागलपुर और एकलव्य की टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एकलव्य से मुकाबले के बाद टीम को उपविजेता होने का गौरव हासिल हुआ। इसके पूर्व दोनों खिलाड़ियों का चयन जिला और प्रमंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इस सफलता में प्रिंस राज सिंह का योगदान भी सराहनीय रहा। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.