आरा, जुलाई 22 -- Ara News: आरा। शहर के महादेवा रोड में संचालित डॉ. पी.सी. निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को मानव व्यापार निरोध इकाई एवं कमजोर वर्ग एवं अपराध अनुसंधान विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मानव तस्करी, महिला एवं बाल सुरक्षा और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारों से संबंधित जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त व बाल मानव तस्करी मुक्त बनाने कर संकल्पजागरूकता अभियान संस्थान के निदेशक डॉ. विकास कुमार, मानव व्यापार निरोध इकाई के इंस्पेक्टर दीपक कुमार, एसआई सुधीर कुमार, श्वेता कुमारी और संस्थान के सचिव एवं साइबर क्राइम विशेषज्ञ सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने छात्र-छात्रीाओं को मानव तस्करी के बढ़ते खतरे, अपराधियों की ओर से अपनाए जाने वाले विभ...