आरा, जुलाई 21 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कृत्रिम गर्भाधान कार्य से जुड़े कर्मी बीते 10 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण पशुओं के टीकाकरण अभियान पर असर पड़ने लगा है। मंगलवार को कर्मियों ने डीएम और जिला पशुपालन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। ज्ञापन में कर्मियों ने कहा कि वे विभिन्न पशु टीकाकरण अभियानों में लगातार अपनी सेवाएं देते रहे हैं, लेकिन कई महीनों से उनका मानदेय लंबित है। आर्थिक तंगी के कारण उनके समक्ष परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है। कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक एफएमडी फुट एंड माउथ डिजीज राउंड-7 टीकाकरण अभियान का बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी पशु टीकाकरण योजना को स...