Ara News: मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
आरा, अक्टूबर 3 -- Ara News: कोईलवर, एक संवाददाता। कोईलवर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के बढ़ते उपयोग पर सजग हुई पुलिस ने आज विभिन्न इलाकों में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कई दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर तलाशी ली। पुलिस बल ने दुकानों में रखे सामान की जांच करने के साथ मादक पदार्थों की बिक्री व अवैध गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों और आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस ने दुकानदारों को किसी भी तरह के मादक पदार्थों के बिक्री व अवैध गतिविधि में संलिप्त नहीं होने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने को लेकर अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी इसकी गुप्त जानकारी साझा करने की अपील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.