आरा, नवम्बर 7 -- Ara News: आरा। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, बामपाली के प्रांगण में दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रार्थना तथा दिवाली के बधाई गीत से हुआ। इसके बाद बच्चों ने दीपावली और छठ पूजा पर आधारित एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य, गीत और नाटक की प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति द्वारा श्री राम के वनवास गमन, रावण वध और वनवास से आगमन को बड़े ही सुंदर ढंग से मंच पर जीवंत किया। छठ पर्व के गीतों और नृत्यों से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्या डॉ० सहाया मेरी, उप प्राचार्य विजय कुमार, प्रधानाध्यापक रत्नेश चौबे, जूनियर समन्वयक प्रियंका दत्ता, सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उ...