आरा, अगस्त 21 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड के करबासीन गांव स्थित काली माई मंदिर में सावन की नवमी तिथि पर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र सहित अरवल, औरंगाबाद, बक्सर सहित पटना जिले से आए हज़ारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में विधान पूजन मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली का पूजन और महाआरती की गई। श्रद्धालुओं की सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां महिलाओं और पुरुषों ने कतारबद्ध होकर माता को प्रसाद व चुनरी अर्पित की। भक्तिमय माहौल में मंदिर परिसर जय मां काली के जयकारों और भजनों से गूंज उठा, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: मां काली की वार्षिक पूजा में उमड़ी भीड़ स्थानीय पर...