आरा, सितम्बर 20 -- Ara News: प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और समुचित विकास के लिए जुटे लोग एक माह में मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी बिहिया। निज संवाददाता बिहिया रेलवे स्टेशन पर नौ सूत्री मांगों को लेकर रविवार को रेल यात्री कल्याण समिति के बैनर तले शांतिपूर्ण धरना का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन बिहिया शाखा के संयोजक रवीन्द्र प्रसाद ने किया। यह भी पढ़ें- Ara News: बिहिया रेलवे स्टेशन के विकास और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को लेकर आज धरनाधरना प्रदर्शन की प्रमुख बातें धरना-प्रदर्शन के दौरान बिहिया स्टेशन पर पटना-कोटा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, हावड़ा-अमृतसर मेल, पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल जैसी प्रमुख ट्रेनों के ठहराव के साथ-साथ स्टेशन के समु...