आरा, अगस्त 31 -- Ara News: चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की ओर से पांच सूत्री मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता व्यपार मंडल अध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने की। धरना-प्रदर्शन में जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रखंड में पुराने और जर्जर विद्युत तार और पोल बदलने, बिजली कटौती, कथराई फीडर का भार कम करने, पसौर महादलित बस्ती में हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर लगाने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन भी चरपोखरी बीडीओ कुमार विमलादित्य को सौंपा गया। धरना-प्रदर्शन में सियाडीह मुखिया लालमुक्ति पासवान, प्रशांत कुमार मिंटू, कामेश्वर मिश्र, विंध्याचल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...