आरा, अगस्त 10 -- Ara News: आरा,हिप्र.। शहर के रमना मोड़ स्थित द होली सेवियर चर्च में सोमवार को महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत में सामूहिक प्रार्थना और बाइबल पाठ किया गया। पादरी अनिल जीवित ने सामूहिक चर्चा करते हुए महिलाओं से उनकी सामाजिक और आर्थिक समस्या की चर्चा करने और उसका उपाय ढूंढ़ने के लिए महिलाओं को जागरूक किया। अपने आसपास साफ-सफाई शिक्षा के प्रति बच्चों, महिलाओं और जवानों को जागरूक करना होगा। राशन कार्ड, विधवा पेंशन, जमीन का दाखिल- खारिज, महिला तस्करी, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही, हर गांव में शराब की बुरी आदत जैसे गंभीर समस्याएं हैं। ऐसी समस्याओं के लिए महिलाओं को अपनी आवाज उठाना चाहिए। महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है। अपने परिवार समाज में बचत योजना, पौधरोपण, साफ- सफाई और सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-ज...