Ara News: महिला समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार
आरा, अक्टूबर 18 -- Ara News: शाहपुर। बहोरनपुर और करनामेपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ शराब बरामदगी के मामले में दर्ज कांड संख्या 84/26 के नामजद अभियुक्त सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुमित्रा देवी टीकापुर गांव के गणेश पासवान की पत्नी बताई जाती है। पुलिस ने उसके घर से शराब बरामद की थी। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पुलिस बल के साथ मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में दर्ज कांड के अभियुक्त परसौडा टोला के नरेंद्र मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.