Ara News: महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने को विशेष अभियान शुरू
आरा, सितम्बर 15 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जनार्दन तिवारी ने इस संबंध में सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी यानी बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि क्षेत्र के सभी पात्र लेकिन अब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं कराने वाली महिलाओं की पहचान कर उनका नाम जोड़ना सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे करने और योग्य महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, फार्म-6 भरने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय से पर्याप्त मात्रा में फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि किसी भी इच्छुक महिला को आवेदन करने में परेशानी न ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.