Ara News: महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़ाने को चलेगा विशेष अभियान
आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: - एसडीएम ओमप्रकाश लाल ने निर्वाचन शाखा के कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक - नाम जोड़ने और हटाने से पहले गहन जांच के निर्देश - लापरवाही बरतने वाले बीएलओ को चेतावनी, सक्रियता से काम करने की हिदायत जगदीशपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची को दुरुस्त और निर्वाचन कार्यों को पारदर्शी बनाने को लेकर एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने निर्वाचन शाखा के अधिकारियों और कर्मियों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठक की। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मतदाता सूची में लिंग अनुपात सुधारने पर विशेष जोर दिया गया। महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान की तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी। एसडीएम ने मतदाता सूची में नाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.