आरा, जुलाई 30 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। एमएम महिला महाविद्यालय आरा के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के बर्सर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित का दृष्टिकोण सदैव महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास, छात्राओं के हित और शिक्षकों के प्रति सकारात्मक एवं सहयोगात्मक रहा है। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम में प्रो. राजीव कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी। शिक्षक संघ की सचिव डॉ. सादिया हबीब और उपाध्यक्ष डॉ. स्मिता कुमारी न...