आरा, जुलाई 29 -- Ara News: मतदाता पंजीकरण, संशोधन, वोटर हेल्पलाइन ऐप और ऑनलाइन सेवाओं पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम आरा, निज प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार बुधवार को महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा में निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (नमामि गंगे), अवर निर्वाचन पदाधिकारी, आरा सदर तथा महाविद्यालय के प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, संशोधन, विलोपन, स्थानांतरण, मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए प...