Ara News: महिला की हत्या में पांच पर प्राथमिकी
आरा, नवम्बर 10 -- Ara News: शाहपुर। भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक वृद्ध महिला कुंती देवी की हत्या के मामले में पांच नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में मृतका कुंती देवी के जख्मी पुत्र सत्येंद्र पासवान की पत्नी प्रमिला देवी के बयान पर पांच नामजद लोगों के विरुद्ध बहोरनपुर थाना में हत्या के आरोप में कांड संख्या 106/26 दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: हाजीपुर में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करायी प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.