आरा, अक्टूबर 9 -- महिला हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार Ara News: नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध के किनारे से गुरुवार की सुबह मिला था शव पुलिस की पूछताछ में आरोपित बोला : गुस्सा आया तो मार डाला आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध के समीप गुरुवार की सुबह महिला की हत्या करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस के बयान पर सीसीटीवी फुटेज के जरिए गिरफ्तार सुनील कुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वह नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी सुरेंद्र शर्मा का पुत्र है। पूछताछ के बाद उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। इधर, पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित की ओर से गुस्सा आने पर महिला की हत्या करने की बात कही गई है। बता दें कि गुरुवार की सुबह मझौंवा बांध के समीप एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। पु...