आरा, जुलाई 6 -- Ara News: कोईलवर। स्वस्थ नारी अभियान के तहत संस्था नई आशा की ओर से गीधा सामुदायिक भवन में युवतियों के बीच सेनेटरी नैपकिन वितरण कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर पीआर होंडा की ओर से स्कूली बच्चों के बीच बैग का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित आरा एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी ने महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गीधा में शिविर का आयोजन कर सभी योग्य और जरूरतमंदों का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और आयुष्मान कार्ड आदि बनाया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए संरक्षक डॉ भीम सिंह भवेश ने कहा कि यहां अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र के माध्यम से युवतियों एवं महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आकाश कुमार, बीपीएम ...