Ara News: महा अष्टमी : शहर के देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़
आरा, अक्टूबर 18 -- Ara News: -आरण्य देवी मंदिर में दर्शन को ले करना पड़ा इंतजार, लगी रही लंबी कतार आरा, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की। नवरात्रि के पहले दिन और अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने घर और देवी मंदिरों में पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी भक्तों ने विधि विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान माता मंदिरों में भजन-कीर्तन की धूम रही। लंबी-लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने माता रानी का दर्शन किया। इस दौरान मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति द्वारा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.