आरा, अगस्त 17 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। महावीर मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में महावीर मंदिर रमना के मुख्य संरक्षक महंत सुमन बाबा के नेतृत्व में बैठक की गई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी के विघटन के बाद मंदिर की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक के दौरान चर्चा सुमन बाबा ने बताया कि बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ महावीर मंदिर में लक्ष्मी-नारायण एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना और परमपूज्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज की ओर से कराए जाने वाले यज्ञ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंदिर की ओर से संचालित धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

कार्यकारिणी की भूमिका मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यव...