Ara News: महाराष्ट्र से लौट रहे मुंगेर के युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत
आरा, जुलाई 22 -- Ara News: आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता महाराष्ट्र से गांव लौट रहे मुंगेर निवासी एक युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उसका शव बुधवार को रेल पुलिस ने आरा स्टेशन पर उतारा। मृत युवक मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर घोरघट गांव निवासी स्व. धनंजय सिंह का 36 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार सिंह था। वह महाराष्ट्र के पनवेल में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। चचेरे भाई चंदन कुमार सिंह ने बताया कि बबलू की तबीयत कुछ दिन पहले से थोड़ी खराब चल रही थी।
मौत का कारण उसे लेकर वह पनवेल से अमृत भारत ट्रेन से गांव लौट रहा था। मुगलसराय के समीप उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई और वह सीट पर सोया ही रह गया। यात्रियों की सूचना पर रेल पुलिस ने आरा में उसके शव को उतारा और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.