आरा, अगस्त 16 -- Ara News: -मौके पर डीएम-एसपी मौजूद रहे आरा, हमारे संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस पर आरा नगर निगम क्षेत्र के महादलित टोले में शनिवार को झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महादलित टोला की चिंता देवी की ओर से राष्ट्रध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में डीएम तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। महादलित टोला में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की समान एवं गरिमापूर्ण सहभागिता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में चंदवा महादलित टोला में झंडोत्तोलन में प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने भाग लिया。 यह भी पढ़ें- Ara News: साक्षरता और सामाजिक समानता पर दिया जोरभूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा वितरण - अभियान...