Ara News: महराजा गांव में सती माई की प्राण प्रतिष्ठा पर संकीर्तन अनुष्ठान
आरा, अगस्त 25 -- Ara News: शाहपुर। प्रखंड के महराजा गांव में सती माई मंदिर के जीर्णोद्धार-प्राण प्रतिष्ठा सह संकीर्तन का सात दिवसीय अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच रविवार को संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ अनुष्ठान के भक्तिमय महौल में पूरा क्षेत्र और गांव भक्ति के सागर में डूबा रहा। यज्ञ कार्यक्रम के आयोजक आचार्य पं देवनंदन तिवारी के मंत्रोच्चार के बीच हुआ। इस यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया दिव्या मिश्रा, समाजसेवी राजेश मिश्र, जयकुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, बिहारी सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, बृजेश सिंह, शंकर सिंह, अजीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित कई समाजसेवी और गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.