आरा, सितम्बर 26 -- Ara News: आरा, हिप्र.। शहर के केजी रोड स्थित राजकीय कन्या प्लस टू स्कूल में शनिवार को मशाल-2026 को ले प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीईओ सह प्रखंड संसाधन केंद्र के समन्वयक हेमंत कुमार ने किया। मौके पर उन्होंने बताया कि आगे होने ओलंपिक खेलों के लिए अधिक से अधिक छात्रों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे अपनी प्रतिभा को दिखा सके। हर गांव के स्कूल से छात्रों को प्रोत्साहित करें और उनकी क्षमता के अनुसार उसे खेलने का अवसर प्रदान करें ताकि वह अपने अपने पंचायत के सीआरसी से चयनित होते हुए प्रखंड व जिला स्तर पर खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में अपना स्थान प्राप्त करें और ओलम्पिक खेलों में शामिल होने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यक्रम में प्रशिक्षक अटल बिहारी और अविनाश...