आरा, अगस्त 6 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। मध्य विद्यालय अमेहता के परिसर की जमीन बढ़ाये जाने से संबंधित मांग पत्र गुरुवार को ग्रामीणों ने डीसीएलआर को सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार मध्य विद्यालय का परिसर छोटा होने से छात्रों को खेलने के अलावे पठन - पाठन में भी असुविधा होती है और जबकि मध्य विद्यालय अमेहता से सटे पूरब और पश्चिम दोनों ही ओर अनावाद बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध है। जमीन को तोड़ दिया जाये तो छात्रों और शिक्षकों के लिये बेहतर परिसर हो जायेगा और साथ ही हाईस्कूल के लिये भवन निर्माण भी संभव है। पंचायत के मुखिया श्रीमन नारायण तिवारी की ओर से डीसीएलआर को केवटिया मोड़ से लेकर बिछिया बाबा होते हुये गनपत टोला मेन रोड़ तक पक्की सड़क का निर्माण कराये जाने और बसडीहां गौरेया बाबा से लेकर चातर राजवाहा तक पक्की सड़क निर्माण करवाये जाने की अनुशंसा सरकार...