आरा, जुलाई 7 -- Ara News: एमएम महिला कॉलेज में छात्राओं के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के एमएम महिला कॉलेज आरा के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग की ओर से पीजी सेमेस्टर-3 (सत्र 2025-27) की छात्राओं ने पीजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-26) की छात्राओं के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, बर्सर सह इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब, डॉ. विजयश्री, वीनू, डॉ. अर्पणा, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. कायनात रिजवी और डॉ. कंचन कुमारी की ओर से संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इसके बाद गणेश वंदना एवं स्वागत गीत के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ...