आरा, अगस्त 20 -- Ara News: मेहंदी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन छात्राओं ने झिझिया व लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी आरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोईलवर प्रखंड के मध्य विद्यालय जलपुरा तापा के प्रांगण में गुरुवार को सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में सावन क्वीन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक विजय राम व शिक्षिका स्नेह कुमारी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने झिझिया नृत्य, लोक नृत्य, शंकर-पार्वती स्वरूप सहित विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अन्नू कुमारी, नंदनी, आस्था सहित अन्य छात्राओं ने विशेष रूप से बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का ...