Ara News: मदर टेरेसा की जयंती पर कार्यक्रम
आरा, अगस्त 26 -- Ara News: आरा, हिप्र.। स्थानीय रेलवे जंक्शन के सामने स्थित श्रीकृष्ण चेतना सभागार में मदर टेरेसा की 116वीं जयंती मनाई गई। समारोह का आयोजन मदर टेरेसा संस्था के अमरदीप जय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ केएन सिन्हा थे। मौके पर डॉ सिन्हा ने बताया कि जल्द ही आरा में दधिचि अंगदान सेवा समिति बनाई जायेगी। दिसंबर में एक वृहत् मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन राज्यपाल करेंगे। 27 सितंबर को गरीब, मजदूर, कुली व रिक्शा चालकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन श्री कृष्ण चेतना सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्गुण व कई भावपूर्ण गायन की प्रस्तुति कवि व गायक कन्हैया व्यास की ओर से हुआ। कार्यक्रम में डॉ कुमार शीलभद्र, रमेश सिंह, पास्टर अनिल जीउत, राम सकल सिंह, सतीश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.