आरा, अक्टूबर 10 -- आरा में वार्डवार फॉगिंग अभियान Ara News: आरा, हिप्र.। शहरी क्षेत्र में मच्छरों से बचाव को ले नगर निगम ने फॉगिंग कराना शुरू किया है। शनिवार को वार्ड नंबर पांच, छह, सात और आठ में फॉगिंग किया गया। इसको ले नगर आयुक्त की ओर से आदेश जारी किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए मच्छरों के उन्मूलन के लिए फॉगिंग के लिए वार्डवार रोस्टर तैयार किया गया है। साथ ही सफाई शाखा के प्रभारी शुभम यादव को आदेश दिया गया है कि तिथिवार निगम क्षेत्र में फॉगिंग मशीन से छिड़काव कराना है। तीनों प्रभारी सफाई निरीक्षक इसकी देखरेख करेंगे और सहायक लोक स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी व नगर प्रबंधक इसका निरीक्षण करेंगे। रोस्टर के अनुसार 11 अक्टूबर को वार्ड नौ, 10, 11 व 12, 12 को वार्ड 13,14, 15 व 16, 13 को वार्ड 17, 18, 19 ...