आरा, अगस्त 23 -- Ara News: अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का लिया जायजा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता सावन महीने की अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यापक प्रबंध भी किये गये हैं। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने रविवार को नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों का निरीक्षण किया। एसपी ने शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर, आरण्य देवी मंदिर और सिद्धनाथ मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: संवेदनशील स्थानों पर तैनात होगा अतिरिक्त पुलिस बलपुलिस के उपाय मंदिर और आसपास मौजूद आम लोगों सहित श्र...