आरा, अक्टूबर 23 -- फिजियोथेरेपी और स्वास्थ्य जागरूकता पर चर्चा Ara News: फिजियोथेरेपी और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर, मंत्री को बागेश्वर बालाजी की तस्वीर भेंट कर किया सम्मानित आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से शहर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आर. कृष्ण ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी की भूमिका और जनजागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान डॉ. कृष्ण ने बताया कि आज बड़ी संख्या में लोग कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों की समस्या, जोड़ों में जकड़न, स्लिप डिस्क और चोट के बाद की शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे मामलों में समय पर जांच, उचित फिजियोथेरेपी और नियमित पुनर्वास से मरीजों को तेजी से राहत मिलती है और वे अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट प...