Ara News: मंत्री का संकल्प : भोजपुर की 101 गरीब बेटियों के हाथ होंगे पीले
आरा, अक्टूबर 8 -- Ara News: आगामी लग्न में जगदीशपुर किला मैदान में होगा सामूहिक विवाह जाति का भेदभाव नहीं होगा और पूरी व्यवस्था रहेगी निःशुल्क जगदीशपुर, निज संवाददाता। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए बिहार सरकार के मंत्री व जगदीशपुर विधायक भगवान सिंह कुशवाहा ने भोजपुर की 101 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया है। दिवंगत पत्नी की स्मृति में प्रस्तावित यह आयोजन आगामी लग्न में जगदीशपुर किला मैदान में होगा। इसमें सभी जातियों की जरूरतमंद कन्याओं को शामिल किया जाएगा। विवाह का पूरा खर्च विधायक की संस्था उठाएगी। दूल्हा-दुल्हन के परिधान, शृंगार सामग्री, सिंदूरदानी, शादी का जरूरी सामान, सजावट और अतिथियों के भोजन की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। कन्याओं के चयन और निबंधन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीकरण व समन्वय के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.