आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: आरा। भोजपुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अविनाश मिश्रा निर्वाचित हुए हैं। सोमवार की देर शाम उनके चुने जाने के बाद आरा के महाराजा हाता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक राम ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि अविनाश मिश्रा का निर्वाचन भोजपुर जिले के समर्पित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चुनाव में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं की सामूहिक भागीदारी का परिणाम है। समारोह में सत्य प्रकाश राय, जितेंद्र शर्मा, ...