आरा, जुलाई 19 -- Ara News: अच्छी खबर 13 अगस्त तक रोज 262 कार्ड बनाने का लक्ष्य, पात्र परिवारों से आवेदन लेने का निर्देश गलत जानकारी देने वालों के राशन कार्ड होंगे रद्द, फर्जी लाभुकों पर चलेगी कार्रवाई स्व घोषणा पत्र अनिवार्य, गरीब, मजदूर, रिक्शाचालक और बेसहारा परिवारों को प्राथमिकता जगदीशपुर/आरा, निज संवाददाता। भोजपुर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नए राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। जिले में निर्धारित सीमा के मुकाबले 33,431 लाभुकों की रिक्तियों को भरने के लिए 13 अगस्त तक प्रतिदिन 262 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी क्रम में हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले पंचयात विकास दिवस के तहत 26 जुलाई को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष कैंप लगाया ज...