आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: तस्करी और साइबर अपराध रोकने में मीडिया की भूमिका पर जोर आरा, निज प्रतिनिधि । भोजपुर में बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी के खिलाफ सामाजिक संस्था दिशा एक प्रयास लगातार अभियान चला रही है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंस की सहयोगी संस्था की ओर से नारायण कुटी स्थित सभागार में मीडिया वर्कशॉप आयोजित कर बाल अधिकारों पर मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। संस्था की सचिव कुमारी सुनीता सिंह ने बताया कि मई 2023 से सितंबर 2026 तक अभियान 500 गांवों और 3,78,500 घरों तक पहुंचा। इस दौरान अंडरटेकिंग के माध्यम से 1,587 बाल विवाह में हस्तक्षेप कर शादियां रुकवाई गईं। वहीं बाल श्रम और तस्करी के 152 मामलों में कार्रवाई कर 111 बच्चों को बचाया गया। अभियान में 825 जनप्रतिनिधियों, 1,527 धार्मिक गुरुओं और 408 टेंट, हलवाई, ब्यूटी पार्लर व...