आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: -आरा शहर से लेकर पंचायतों तक बांटे गए 10 हजार पंपलेट, प्रचार वाहन से लोगों को किया जा रहा जागरूक - सरकार ने कातिब का शुल्क 2500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपए किए आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में पहले की तुलना में पेपरलेस रजिस्ट्री की संख्या बढ़ती दिख रही है। इस कारण बुधवार को आरा रजिस्ट्री कार्यालय में चहल-पहल दिखी। एक दिन में 24 जमीन का निबंधन किया गया। इसमें अकेले आरा में 17, जगदीशपुर में पांच और पीरो में दो रजिस्ट्री हुई है। आरा शहर से लेकर निकाय क्षेत्रों एवं पंचायतों तक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नई व्यवस्था के लाभ से संबंधित 10 हजार पंपलेट बांटे गए। साथ ही प्रचार वाहन से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए आरा शहर में प्रचार वाहन से माइकिंग कराई जा रही है। साथ ही वाहन के साथ चल रहे कर्मी की ...