Ara News: भोजपुर में गंगा नदी खतरे के लाल निशान को किया पार
आरा, अगस्त 20 -- Ara News: - प्रति घंटे चार सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर - शाहपुर और बड़हरा के निचले इलाके में आज से फैलाने लगेगा पानी - जिले में संभावित बाढ़ और कटाव का खतरा बढ़ा, सहमे प्रभावित अंचलों के ग्रामीण - छह दिनों में जलस्तर में 2.41 मीटर की दर्ज की गई वृद्धि आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर के बड़हरा में गंगा नदी गुरुवार को खतरे के लाल निशान के काफी करीब पहुंच गई है। आधी रात में ही जलस्तर खतरे के लाल निशान को पार कर जाने की संभावना जताई गई है। सुबह से शाम तक जलस्तर में प्रति घंटे चार सेमी की वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस अनुमान से शुक्रवार की सुबह तक गंगा नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 53.08 मीटर को पार कर ऊपर बहने लगेगी। सुबह छह बजे जलस्तर 52.38 मीटर पर था और शाम छह बजे बढ़कर 52.76 मीटर पर पहुंच गया। इस तरह 12 घंटे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.