आरा, नवम्बर 14 -- Ara News: आज 15 नवंबर से खरीद शुरू करने का निर्देश, लेकिन समितियों और विभाग के बीच आरोप-प्रत्यारोप से नहीं दिख रही तैयारी बीसीओ का दावा- बैठक के बाद भी किसी पैक्स ने नहीं सौंपा खरीद का प्रस्ताव पैक्स अध्यक्षों का आरोप- लक्ष्य में कटौती के साथ विभागीय अनदेखी से खरीद की तैयारी प्रभावित जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर समेत पूरे भोजपुर में धान की फसल तैयार है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू होने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। विभाग ने 15 नवंबर से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया है, लेकिन पैक्सों की ओर से अब तक खरीद का प्रस्ताव नहीं दिया गया है। इसे लेकर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) विजय कुमार और पैक्स अध्यक्षों के बीच अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। बीसीओ का कहना है कि बैठक होने के बावजूद किसी पैक्स ने धान खरीदने की सहमति क...